बोकारो, जुलाई 18 -- एआरएस बीएड कॉलेज बोकारो में बीएड सेमेस्टर-द्वितीय के विद्यार्थियों के लिए ईपीसी-2 ड्रामा एंड आर्ट इन एजुकेशन के तहत शिक्षा में रचनात्मकता व सामाजिक जागरूकता विषय पर कोलाज मेकिंग गतिविधि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कल्पनाशक्ति, टीम वर्क व सामाजिक-शैक्षिक मुद्दों के प्रति जागरूकता विकसित करना था। गतिविधि में विद्यार्थियों ने शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तीकरण, सामाजिक समरसता, डिजिटल शिक्षा व स्वच्छता जैसे विषयों पर आकर्षक व संदेशपरक कोलाज प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने अपने रचनात्मक विचारों के माध्यम से समाज को सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार यादव ने कहा कि कला व रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर...