बोकारो, अप्रैल 4 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। एआरएस पब्लिक स्कूल में शनिवार को नए सत्र 2026-2027 में नामांकित छात्रों के स्वागत के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा नवम तक के छात्र व अभिभावक शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत से किया गया। इस अवसर पर छात्रों को बुक लिस्ट और अस्थायी कार्ड प्रदान किया गया। वर्ग शिक्षक-शिक्षिकाओं ने स्व-परिचय दिया। निदेशक रामलखन यादव ने शिक्षा के उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा बच्चों को शिक्षा दिलाने में अभिभावक और शिक्षक दोनों की अहम् भूमिका होती है। उप-प्राचार्य सुमनकांत ठाकुर ने विद्यालय के नियम और कायदे की जानकारी दी। मौके पर चेयरमेन रमिता यादव, प्रबंधक सत्यम, कौशर, पूनम ठाकुर,अवंतिका ,तनुश्री,अफसाना,नैंसी,ज्योतिनाथ,उषा, बनानी, वंदना वर्णवाल आदि शामिल रह...