बोकारो, दिसम्बर 10 -- मंगलवार को बीएसएल एलएच स्थित एआरएस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने उद्यान भ्रमण किया। इस दौरान नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी व कक्षा 1 के बच्चों ने जमकर आनंद उठाया। फोरलेन के किनारे स्थित उद्यान में बच्चों ने झूला झूलने के साथ-साथ पूल लंच किया। गीत संगीत के माध्यम से जमकर मनोरंजन किया। स्कूल के निदेशक आरएल यादव ने बताया कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चो के बीच मनोरंजन भी जरूरी है। बच्चों के मानसिक विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम जरूी हैं। इसी क्रम में नन्हे-नन्हे बच्चों को उद्यान भ्रमण भेजा गया। जहां बच्चे नए स्थान को देखने के साथ-साथ एक दुसरे के साथ लंच का भी आनंद उठाया। मौके पर स्कूल की शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.