मेरठ, अप्रैल 24 -- केके पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को कक्षा 10 के छात्र-छात्राओं के लिए एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें शोभित यूनिवर्सिटी मोदीपुरम से आये प्रोफेसर अजय वर्मा व प्रोफेसर निधि त्यागी ने एआई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी की भविष्य में उपयोगिता एवं विकास पर अपने विचार रखें। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कंप्यूटर विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी विभागों कार्य करने में सुविधा एवं विस्तृत जानकारी देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, इसी प्रकार एआई इसका विकसित प्रारूप है। आज विश्व के सभी विकसित देश वैज्ञानिक तकनीकियों, एयरपोर्ट्स, रेलवे अस्पताल, बैंक्स आदि में इसका बखूबी से प्रयोग कर रहे हैं। भारत में भी इस पर काफी विश्वविद्यालय में बहुत कार्य हो रहा है। वर्कशॉप में डॉ. निधि त्यागी ने छात्र-छात्राओं से अनेक प्रश्न पूछे तथा बच्चों ने ज्यादातर...