वाराणसी, फरवरी 17 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। सासाराम स्थित पेरिविंकल टेक्नोलॉजी के लीड प्रोग्राम डॉ. विकाश कौशल ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग मात्र 30 सेकेंड में संभव है। यह जानकारी उन्होंने सोमवार को आईएमएस बीएचयू के केएन उडुप्पा सभागार में आयोजित 'नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन हेल्थकेयर एंड एजुकेशन' के समापन सत्र में दी। डॉ. कौशल ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग के लिए सर्विक्स पर दो विशेष सॉल्यूशन लगाए जाते हैं और कैमरे से उसकी तस्वीर ली जाती है। इसके बाद एआई आधारित सॉफ्टवेयर तस्वीरों का विश्लेषण कर कैंसर की मौजूदगी का पता लगा लेता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सर्वाइकल कैंसर की जांच रिपोर्ट आने में लगभग एक सप्ताह का समय लगता है, लेकिन एआई तकनीक से यह प्रक्र...