बांका, मार्च 26 -- बांका, निज प्रतिनिधि। देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग का दायरा बढता जा रहा है। सरकार की विभिन्न योजनाओं के निरीक्षण के अलावा अब सरकारी कामकाज में भी इसके उपयोग से फर्जी लोगों के साथ ही अनियमितता की पोल खुल रही है। इसको लेकर ग्रामीण विकास विभाग से जुडा जिला ग्रामीण विकास अभिकरण भी इसका उपयोग प्रधानमंत्री आवास योजना में बतौर लाभार्थी अपना नाम दर्ज कराने वालों के दवों की सत्यता की परख करने के लिए करेगा। जिले में सॉफ्टवेर के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत हुए सर्वे में चिन्हित लाभुकों की अब एआई से जांच होगी। सर्वे में जिले के 2 लाख 16 हजार 557 परिवारों की सूची तैयार की गई है। इन सूची में योग्य लाभुकों की पहचान भारत सरकार एआई के माध्यम से करेगी। प्रधानमंत्री आवास योजना में ग्रामीण विकास विभाग ...