नोएडा, अप्रैल 6 -- नोएडा, राजेश शर्मा। जिले में सरकारी चिकित्सकीय संस्थान एआई आधारित मशीनों की सेवाएं ले रहे हैं। ग्रेनो स्थित जिम्स में जनवरी में देश का पहला एआई क्लीनिक शुरू हुआ। वहीं, नोएडा का बाल चिकित्सालय एआई आधारित मशीनों से जांच की तैयारी कर रहा है। जल्द ही अस्पताल में ये सुविधाएं मिलनी शुरू होंगी। इस बार विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम टूगेदर फोर हेल्थ स्टैंड विद साइंस है। बाल चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर संस्थान में रेडियोलॉजी से संबंधित और अन्य जांचें एआई आधारित मशीनों से होंगी। ईसीजी, कैथ लैब से संबंधित जांच, एक्सरे आदि शामिल हैं। इन जांचों की शुरुआत के बाद भविष्य में एआई आधारित और जांचें और इलाज की सुविधा भी अस्पताल में मिल सकती हैं। इसके लिए तैयारी चल रही है। रेडियोलॉजी विभाग से संबंधित जांच में रिपोर्ट भी एआई ही तैयार करेगा। इसके ब...