हल्द्वानी, मार्च 31 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन केंद्र की ओर से आयोजित विशेष व्याख्यान श्रृंखला में "हाउ टू यूज़ एआई इन टीचिंग" विषय पर चर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने कहा कि वर्तमान दौर में कृत्रिम बुद्धिमत्ता एआई शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है। मुख्य वक्ता शिवानंद कनवी पूर्व उपाध्यक्ष, टीसीएस ने एआई के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शिक्षक एआई टूल्स के माध्यम से अध्ययन सामग्री तैयार करने, छात्रों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और पर्सनलाइज्ड लर्निंग को बढ़ावा देने में सक्षम हो सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन नीरजा सिंह द्वारा किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...