बरेली, मार्च 4 -- परिषदीय विद्यालयों के गणित और विज्ञान के शिक्षक अब एआई सीखेंगे। गणितीय और विज्ञान क्षमता बढ़ाने को एआई द्वारा शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस कोर्स को सीआईईटी, एनसीआरटीई द्वारा विकसित किया गया है। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों और शिक्षा को अब एआई से जोड़कर गुणवत्तापरक बनाया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों को एआई पाठ्यक्रम से शिक्षित कर उनकी क्षमता का विकास किया जाएगा। यह प्रशिक्षण गणित और विज्ञान के शिक्षकों को दिया जाएगा। पहले चरण में यह प्रशिक्षण गणित के शिक्षकों को दिया जाएगा। जिससे उनके गणितीय क्षमता का विकास किया जा सके। दूसरे चरण में विज्ञान के शिक्षकों को शामिल किया जाएगा। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक ऐसे ही सभी विषयों के पाठ्यक्रमों को विकास किया जाएगा। दीक्षा पोर्टल से दिया जाएगा प्रशिक्षण परिषदीय विद्यालयों...