लखनऊ, मई 22 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपशब्द कहने के वीडियो को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने एआई जेनरेटेड बताया है। कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा। वह वीडियो आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से बनाया गया है। उन्होंने कहा कि फर्जी वीडियो से भाजपा झूठा नैरेटिव बना रही है।अजय राय ने कहा कि वह महोबा में रेप पीड़िता के आवास पर उससे मिलने गए थे। उन्होंने कहा कि नीट की तैयारी कर रही उस लड़की को गुंडों ने परीक्षा के पहले उठा लिया और 16 दिन तक उसके साथ रेप किया। नशे में रखा। शारीरिक और यौन उत्पीड़न किया। सिगरेट से जला दिया गया। यह भी पढ़ें- अजय राय ने पीएम मोदी को ये क्या कह दिया? सपा सांसद के बाद यूपी कांग्रेस अध्यक्ष के बिगड़े बोल पुलिस उस लड़की का मुकदमा तक नहीं लिख रही थी। मैं शुक्रवार को उस लड़की और उसके परिवारीजनों से मिलने पहुं...