पूर्णिया, अप्रैल 19 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में टीबी उन्मूलन के लिए 100 दिनों का टीबी मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्क्रीनिंग और टेस्टिंग का कार्य चल रहा है। यहीं नहीं कैंप में अधिक से अधिक लोगों की टीबी जांच के लिए जिले में दो आधुनिक अल्ट्रा पोर्टेबेल हैंड एक्सरे की सुविधा भी राज्य से भेजी गई है, जबकि यहां पहले से एक अल्ट्रा पोर्टेबल एक्सरे मशीन की सुविधा सुलभ है। इस तरह से जिले में कुल तीन अल्ट्रा पोर्टेबल एक्सरे मशीन की सुविधा सुनिश्चित हो गयी है। इस सुविधा के माध्यम से मोबाईल हेल्थ टीम के जरिए गावों में ही एआई तकनीक युक्त अल्ट्रा पोर्टेबल हैंड हेल्ड एक्सरे मशीन द्वारा स्क्रीनिंग की जायेगी। जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ तनवीर हैदर ने बताया कि पोर्टेबल मशीन को संचालित करने के लिए राज्य से...