मुरादाबाद, जुलाई 9 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी महिला की दिल्ली के युवक ने एआई से अश्लील फोटो बना ली। उसे वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने महिला को पति से अलग होने का दबाव बनाया। मना करने पर सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना सिविल लाइंस के अगवानपुर चौकी क्षेत्र निवासी महिला ने बीते दिनों एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि दिल्ली के महरौली निवासी युवक अयान से उसका परिचय हो गया था। आरोप लगाया कि अयान ने एआई के माध्यम से उसकी अश्लील फोटो बना ली। उस फोटो को वायरल करने की धमकी देकर पति को छोड़ने के लिए दबाव बनाता है। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने धमकी देते हुए कहा है कि जैसा मैं कहता हूं वैसा कर वरना तेरी फोटो वायरल कर दूंगा। पीड़िता न...