नोएडा, अप्रैल 4 -- ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ओमेगा-1 स्थित यथार्थ अस्पताल ने रैपिड एआई तकनीक की शुरू की है, जो ब्रेनस्ट्रोक यानी मस्तिष्क का दौरा और न्यूरोवस्कुलर बीमारियों की पहचान को तेजी के साथ अधिक सटीक बनाती है। अस्पताल के सीओओ और सुविधा निदेशक डॉ. सुनील बलियान ने बताया कि रैपिड एआई एक वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त तकनीक है, जो उन्नत एल्गोरिदम की मदद से सीटी स्कैन जैसे ब्रेन इमेजिंग की जांच अपने आप करती है। डॉ. सुमित गोयल ने कहा कि ब्रेन स्ट्रोक का इलाज समय पर निर्भर करता है। रैपिड एआई हमें ब्रेन स्कैन का तेजी से विश्लेषण करने और लक्षणों को तुरंत पहचानने में मदद करता है, जिससे सही समय पर सही उपचार शुरू हो पाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.