बांदा, जून 17 -- बांदा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके डॉ. भीमराव अंबेडकर की आपत्तिजनक या अपमानजनक तस्वीर बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में बदौसा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं पोस्ट करने वाले आरोपी ने माफी मांग ली है। साथ ही भविष्य में ऐसा करने पर कार्यवाही की बात कही है। मामले की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि आपका अपना अखबार वायरल फोटो की पुष्टि नहीं करता है। बदौसा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी तीरथ नाम के युवक ने डॉ. भीमराव अंबेडकर आपत्तिजनक फोटो बनाई। इसके बाद उसे फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। जिसे लोग शेयर इस पर कार्रवाई की मांग करने लगे। जिस पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार लिया। बदौसा थाना प्रभारी राधाकृष्ण तिवारी ने आरोपी ने फेसबुक पर डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर एक आपत्तिजनक पो...