एआई से बनी नकली तस्वीरों का राज खोलेगा एमएमएमयूटी का पेटेंट
गोरखपुर, अक्टूबर 5 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जरिये बनाई जा रही नकली तस्वीरों और वीडियो (डीपफेक) की पहचान के लिए एमएमएमयूटी ने दो तकनीक विकसित की है। इन्हें पेटेंट के रूप में दर्ज किया गया है। डीपफेक से निपटने और फेस रिकग्निशन सुधारने पर मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग ने काम किया है।
पहला पेटेंट पहला पेटेंट 'ए रोबस्ट हाइब्रिड फ्रेमवर्क फॉर डीपफेक डिटेक्शन वाया कलर स्पेस फ्यूजन एंड ऑक्लूजन-रेजिलिएंट पैच एनालिसिस' डीपफेक की पहचान से संबंधित है। इसमें तस्वीर के रंगों की अलग-अलग सूचनाओं को मिलाकर तथा चेहरे के छोटे-छोटे हिस्सों का विश्लेषण कर नकली बदलावों को पकड़ने की कोशिश की गई है। कलर स्पेस फ्यूजन के जरिये तस्वीर के रंग संबंधी अलग-अलग स्तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.