देहरादून, जुलाई 8 -- देहरादून। वरिष्ठ संवाददाता उत्तराखंड के सरकारी कॉलेजों में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित शिक्षण को बढ़ावा दिया जाएगा। यूपीईएस और उत्तराखंड सरकार की संयुक्त पहल के तहत पहले चरण में 45 प्रोफेसरों और सहायक प्रोफेसरों को एआई के व्यावहारिक उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। दूसरे चरण में 11 और 12 जुलाई को 90 और शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम यूपीईएस परिसर में आयोजित तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में शिक्षकों को पढ़ाई, शोध और अकादमिक नवाचार में एआई के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन यूपीईएस के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ट्रांसफॉर्मेशन ऑफिस (एआईटीओ) ने किया। इस पहल का उद्देश्य राज्य में एआई-रेडी शिक्षकों का नेटवर्क तैयार करना है, ताकि प्रशिक्षित शिक्षक अपने संस्थानों में अन...