आगरा, जून 3 -- पूरी दुनिया में एआई यानी आर्टिफिशिल इंटेलिजेंस का कमाल दिखाई दे रहा है। लाखों लोग इसकी मदद से अपना काम आसान बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर तो एआई से बने वीडियो छाए हुए हैं। कौन असली और कौन नकली यह पता करना भी मुश्किल हो गया है। इसी एआई ने पुलिस का काम बेहद आसान कर दिया है। आगरा से 25 साल से फरार चल रहा एक 50 हजार का इनामी अपराधी सैमुअल उर्फ सहदेव को एआई की ही मदद से पकड़ा गया है। आगरा पुलिस ने दिल्ली से इसे पकड़ा है। पिछले कई वर्ष से तमाम शहरों में यह नाम बदल-बदल कर फरारी काट रहा था। मंगलवार को पुलिस ने सैमुअल को जेल भेज दिया। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि लोहामंडी क्षेत्र में वर्ष 2002 में लूट का मुकदमा दर्ज हुआ था। पीड़ित के साथ 1.74 लाख रुपये की लूट हुई थी। आरोपित उसी समय से फरार चल रहा था। इसने अपना मकान-दुकान बे...