प्रयागराज, अगस्त 18 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। करेली की दो सगी बहनों की किसी अज्ञात युवक ने एआई से एडिट कर फेक इंस्टाग्राम आईडी बना ली। आरोप है कि फर्जी आईडी के माध्यम से परिचितों व रिश्तेदारों को अश्लील मैसेज व फोटो भेजकर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।करेली की एक महिला की तहरीर के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से उनकी दोनों बेटियों की फोटो लगी एआई आधारित फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर एक अनजान युवक इस्तेमाल कर रहा है। रिश्तेदारों और परिचितों के माध्यम से इसकी जानकारी मिली। फर्जी आईडी के माध्यम से बेटियों को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उधर, करेली थाना प्रभारी सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर साइबर सेल के माध्यम से आरोपी की पहचान करने की कोशिश...