बागपत, मई 11 -- बागपत। टीबी की स्क्रीनिंग में अब स्वास्थ्य विभाग आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद लेगा। विभाग की हाईटेक मशीन से एआई की मदद से एक्सरे रिपोर्ट बनाई जाएगी। टीबी मरीजों की सटीक और तेजी से पहचान के लिए यह कदम उठाया गया है। शासन की ओर से बागपत को आधुनिक हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन दी गई है, जो एआई की मदद से कम समय में एक्सरे रिपोर्ट देगी। अब तक टीबी के मरीजों की स्क्रीनिंग सामान्य लक्षण के आधार पर होती थी। लक्षण मिलने पर मरीज का एक्सरे कराया जाता था। इसमें काफी समय लगता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। हैंडहेल्ड एक्सरे मशीन को गांव-गांव, तंग गलियों तक ले जाकर जांच की जा सकेगी।

कहीं भी ले जाना आसान डिप्टी सीएमओ एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डा. यशवीर सिंह ने बताया कि हैंडहेल्ड मशीन की खासियत यह है कि इनसे निकलने वाली फिल्म एक नेगेटिव की तरह होती...