नई दिल्ली, जुलाई 12 -- - साइबर हमले वित्तीय व्यवस्था के लिए बड़ा खतरा, एआई आधारित हमलों को लेकर सबसे ज्यादा जोखिम - देश के अधिकांश बैंक और एनबीएफसी बैंकिंग से जुड़ी तकनीकी सेवा के लिए आउटसोर्सिंग पर निर्भर

नई दिल्ली, विशेष सवाददाता। डिजिटल बैंकिंग प्रणाली के तहत आज आपके खर्च करने की प्रवृत्ति से लेकर आपकी जीवन भर की कमाई का सारा रिकॉर्ड बैंकों के पास मौजूद है। ऐसे में तेजी से बढ़ते डिजिटलीकरण और एआई के दौर में साइबर जोखिम देश की वित्तीय स्थिरता के लिए बड़ी चुनौती भी बन सकता है। मौजूदा समय में अधिकांश बैंकों के पास अपना कोई मजबूत तकनीकी सिस्टम नहीं है क्योंकि बैंकिंग सेवा के लिए अधिकांश बैंक और वित्तीय संस्थान आउटसोर्सिंग यानी थर्ड पार्टी पर निर्भर हैं।

रिपोर्ट के निष्कर्ष हाल ही में रिजर्व बैंक द्वारा जारी वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट-2026 म...