मेरठ, मार्च 20 -- सीसीएसयू में यूजी-पीजी प्राइवेट और एलएलएम के छात्र-छात्राओं की कॉपियों का मूल्यांकन एआई से कराने का छात्रों ने विरोध किया है। गुरुवार को छात्रों ने रजिस्ट्रार से मिलकर एआई से मूल्यांकन पर आपत्ति जताई। अक्षय बैंसला ने कह कि कैंपस में शिक्षक कक्षा में पढ़ाने तक नहीं आ रहे हैं और विवि कॉपियों का मूल्यांकन एआई से कराना चाहता है। अक्षय ने कहा कि विवि में नियमित कक्षाएं नहीं चलती और ना ही अधिकांश शिक्षक समय पर आते हैं। छात्रों ने कहा कि कैंपस के अनेक शिक्षक क्लास के बजाय विवि के प्रशासनिक कामों में लगे रहते हैं। ऐसे में विवि का निर्णय छात्रों के साथ अन्याय है। छात्रों ने पहले मूलभूत शैक्षणिक व्यवस्था सुधारने, नियमित कक्षा चलाने एवं शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य करने के बाद ही कॉपी का मूल्यांकन एआई से कराने की मांग की। छात्रों ...