मेरठ, अप्रैल 2 -- यूजी-पीजी प्राइवेट और एलएलएम में कॉपियों का मूल्यांकन एआई से कराने के सीसीएसयू के फैसले के विरोध में शिक्षकों ने मोर्चा खोल दिया है। शिक्षकों ने बुधवार को रजिस्ट्रार से मिलकर फैसले को वापस लेने की मांग की। शिक्षकों ने कहा कि विवि का फैसला छात्र, शिक्षक विरोधी है। शिक्षकों ने कहा कि इससे केवल निजी कंपनी के बिल बढ़ेंगे जबकि आम शिक्षक सड़क पर आ जाएगा। छात्र भी विवि के फैसले के विरोध की तैयारी कर रहे हैं। मेरठ मंडल के विभिन्न निजी कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों ने कहा कि एआई मानविकी एवं व्याख्यात्मक विषयों को नहीं समझ सकता। छात्र द्वारा लिखे गए अलग-अलग उत्तर का सही मूल्यांकन नहीं हो सकेगा। शिक्षकों के अनुसार एआई से ना केवल मूल्यांकन की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है जबकि उनके रोजगार एवं आर्थिक हित प्रभावित होंगे। शिक्षकों ...