देहरादून, मार्च 30 -- देहरादून। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में सोमवार को अगली पीढ़ी के सेमीकंडक्टर मॉडलिंग में एआई टूल्स के उपयोग पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। सत्र को संबोधित करते हुए आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर डॉ सुदेब दासगुप्ता ने कहा कि एआई के दौर में तकनीक नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है। नैनोमीटर के सूक्ष्म सेमीकंडक्टर डिवाइस एडवांस होते जा रहे हैं। जिसके लिए भौतिक विज्ञान की समझ जरूरी है। एआई टूल्स और स्मार्ट प्रक्रियाएं डिजाइन व निर्माण को बेहतर बनाती हैं। युवाओं को नवाचार के साथ ऐसी तकनीक विकसित करनी चाहिए, जो व्यावहारिक, प्रभावी और भविष्य को दिशा देने वाली हो। इस सत्र का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के इलेक्ट्रॉनिक कम्यूनिकेशन डिपार्टमेंट और ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में प्रो वीसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.