एआई से आपत्तिजनक तस्वीरें बनाने की धमकी, युवती से घर में घुसकर छेड़छाड़
पीलीभीत, अगस्त 30 -- जहानाबाद,संवाददाता। जहानाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक युवती से घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने परेवा निवासी शाहरुख के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पीड़िता ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमें कहा गया कि वह जब भी बाजार आती-जाती थी तो गांव का शाहरुख उसका पीछा करता था और उसके साथ छेड़छाड़ करता था। विरोध करने पर आरोपित ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से उसकी अश्लील तस्वीरें तैयार कर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दी।युवती के परिजनों ने उसका रिश्ता एक युवक से तय किया था। आरोप है कि शाहरुख ने युवती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.