गोरखपुर, सितम्बर 8 -- सहजनवा। गीडा थाना क्षेत्र की महिला की फर्जी आईडी बनाकर एआई की मदद से उसकी अश्लील फोटो और वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर अपलोड करने का मामला सामने आया है। परेशान महिला ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने तहरीर में बताया कि जालसाज फर्जी आईडी बनाकर एआई से उसकी अश्लील फोटो और वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहा है। इस संबंध में उसने 25 अगस्त को साइबर थाने में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर एसएसपी से गुहार लगाई। उनके निर्देश पर गीडा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...