एआई से अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी दे छात्रा से किया दुष्कर्म
बरेली, अगस्त 25 -- हाफिजगंज। एक युवक ने एआई की मदद से बीए की एक छात्रा के अश्लील फोटो तैयार कर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे छात्रा को ब्लैकमेल कर उससे कई बार दुष्कर्म किया। जब छात्रा ने आरोपी के पिता से शिकायत की तो उन्होंने भी उससे गाली-गलौज की। घटना की रिपोर्ट छात्रा की ओर से युवक और उसके पिता के खिलाफ थाना हाफिजगंज में दर्ज करायी गई है। हाफिजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बीए की छात्रा का आरोप है कि गांव का ही आरिस ने किसी युवक के साथ एआई से उसकी अश्लील फोटो तैयार कर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। फोटो वायरल न करने के बदले आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने आरोपी के पिता से शिकायत की तो उन्होंने भी उसके साथ गाली-गलौज की। बाद में युवती ने आरोपी के साथ शारीरिक संबंध बनाने से इनकार किया तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.