नोएडा, मई 9 -- नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-113 थानाक्षेत्र में एआई तकनीक का इस्तेमाल कर पिता और पुत्री की अश्लील और आपत्तिजनक फोटो बनाकर बदनाम करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-117 निवासी महिला ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि आरोपी ने उनकी बहन के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया। आरोप है कि आरोपी ने बिना अनुमति के उनकी बहन और पिता की तस्वीरें सोशल मीडिया से डाउनलोड की और एआई तकनीक की मदद से उन्हें अश्लील व आपत्तिजनक रूप में बदल दिया। इसके बाद उन तस्वीरों को फेसबुक और अन्य माध्यमों से रिश्तेदारों, गांव के लोगों और परिचितों के बीच साझा किया गया। यह भी पढ़ें- अधिवक्ता को ब्लैकमेल कर मांगी दस लाख की रंगदारी घटना से परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.