रामपुर, जून 13 -- केमरी। क्षेत्र की एक युवती ने मथुरा जनपद के दो युवकों पर एआई से अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने व धमकाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बीती फरवरी में उसकी शादी मथुरा निवासी निवासी सूरज से तय हुई थी। इस दौरान युवक ने स्वयं ही नशे का आदी होने व नशीले पदार्थो को बेचने की बात उसे बताई थी। गलत कामों में लिप्त होने के कारण उसके परिजनों ने रिश्ता खत्म कर दिया गया था। यह भी पढ़ें- एआई से अश्लील फोटो बना मंगेतर को भेजे, टूटी शादी जिसके बाद आरोपी ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि आरोपी युवक व उसका एक अन्य साथी एआई के माध्यम से उसकी अश्लील फोटो उसके व उसके परिजनों के नंबर पर भे...