गोरखपुर, अप्रैल 7 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस को आधुनिक तकनीक और बदलते समय के साथ अपडेट रखने के लिए अब प्रशिक्षण व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। पुलिसकर्मियों के लिए पांच ऑनलाइन कोर्स करना अनिवार्य कर दिया गया है, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर आधारित कोर्स को विशेष प्राथमिकता दी गई है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी और कर्मचारी इन कोर्सों में भाग लेकर अपनी कार्यक्षमता को बढ़ाएं। दरअसल, ऑनलाइन कोर्स में सरकारी कर्मचारियों की रुचि काफी कम थी, जिसके चलते अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पा रहे थे। इस स्थिति को देखते हुए अब लक्ष्य निर्धारित कर कोर्स पूरा करना अनिवार्य बना दिया गया है। इसके लिए आई गॉट कर्मयोगी एप के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा, जहां पुलिसकर्मी विभिन्न विषयों पर ऑनलाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.