भागलपुर, मई 9 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। लगातार बढ़ते एआई साइबर अपराध पर जागरूकता व इसकी रोकथाम को लेकर अब छात्रों व शिक्षकों को ट्रेनिंग देने की तैयारी शुरू हुई है। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की ओर से ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स को लांच कर इसकी अधिसूचना जारी की गई है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य डिजिटल सेफ्टी के प्रति जागरूकता है। इस कोर्स के माध्यम से छात्रों व शिक्षकों को सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली डीपफेक वीडियो की पहचान की भी जानकारी दी जाएगी। यह कोर्स नि:शुल्क संचालित किया जाएगा।कोर्स के लिए कक्षा का संचालन मोबाइल एप व फ्री डिश चैनल के माध्यम से किया जाएगा। यह भी पढ़ें- शिक्षकों को एआई टूल्स का प्रशिक्षण देगा शिक्षा मंत्रालय एनसीईआरटी सीआईईटी के माध्यम से एनईपी 2020 और एनसीएफ-एसई 2023 के विजन के अनुरू...