लखीसराय, फरवरी 24 -- कजरा, एक संवाददाता। कांग्रेस राहुल-प्रियंका सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमर सिंह ने एआई समिट में 'चायनीज कुत्ता' प्रस्तुत किए जाने को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रस्तुति से अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि को नुकसान पहुंचा है। अमर सिंह ने आरोप लगाया कि वैश्विक स्तर के कार्यक्रमों में देश की तकनीकी क्षमता और नवाचार को प्रदर्शित किया जाना चाहिए, न कि ऐसे प्रतीकों को जो भ्रम और विवाद उत्पन्न करें। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले पर स्पष्टीकरण देना चाहिए कि आखिर किस उद्देश्य से इस तरह की प्रस्तुति दी गई। साथ ही उन्होंने मांग की कि भविष्य में अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश की गरिमा और प्रतिष्ठा का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि भारत की सकारात्मक और सशक्त छवि विश्व पटल पर बनी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...