नई दिल्ली, फरवरी 12 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा 18 फरवरी से भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर आएंगे। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से व्यापक वार्ता करेंगे और एआई प्रभाव सम्मेलन में भाग लेंगे। एआई सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत आ रहे वे दूसरे राष्ट्राध्यक्ष हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति 17 को भारत यात्रा पर आ रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि लूला की राजकीय यात्रा से दोनों देशों की द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी। साथ ही द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मंचों पर सहयोग बढ़ाने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 फरवरी को राष्ट्रपति लूला से मिलेंगे और दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे। इस दौरान दोनों नेता क्षेत्रीय व वैश्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.