नई दिल्ली, फरवरी 10 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 17-19 फरवरी को भारत की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे। इस दौरान वे एआई इंपैक्ट समिट में भाग लेंगे तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर भी चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। मैक्रों पीएम मोदी के निमंत्रण पर भारत आ रहे हैं। इस दौरान दोनों नेता होराइजन 2047 रोडमैप में निर्धारित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा दोनों नेता हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग सहित पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे। दोनों नेता मुंबई में भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष का संयुक्त रूप से उद्घाटन भी करेंगे, जिसे 2026 में दोनों देशों में मनाया जा रहा है। बयान म...