नई दिल्ली, फरवरी 28 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। पटियाला हाउस कोर्ट ने एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान प्रदर्शन मामले में गिरफ्तार भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब को जमानत दे दी है। अदालत ने 24 फरवरी को चिब को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा था। जानकारी के अनुसार, चिब को पुलिस हिरासत अवधि समाप्त होने पर रविवार देर रात करीब एक बजे ड्यूटी मजिस्ट्रेट वंशिका मेहता के समक्ष पेश किया गया। इससे पूर्व दिल्ली पुलिस ने चिब की हिरासत सात दिन के लिए बढ़ाने की याचिका दायर की थी। पुलिस का कहना था कि विरोध प्रदर्शन में उनकी भूमिका को लेकर आगे पूछताछ आवश्यक है। हालांकि, अदालत ने पुलिस की अर्जी को खारिज करते हुए चिब को 50 हजार रुपये के मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया। साथ ही अदालत ने चिब को अपना पासपोर्ट और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जमा कराने के निर्...