नई दिल्ली, फरवरी 17 -- नई दिल्ली, एदेंसी। भाजपा सांसद और पूर्व विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला ने मंगलवार को एआई जैसी उभरती तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों के उपयोग को नियंत्रित करने के लिए नए वैश्विक शासन ढांचे की वकालत की। उन्होंने चिंता जताई कि इन तकनीकों में रोजगार छीनने और सामाजिक अशांति पैदा करने की क्षमता है। 'एआई इम्पैक्ट समिट' में बोलते हुए राज्यसभा सदस्य श्रृंगला ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र और विश्व व्यापार संगठन जैसे संस्थान भविष्य की इन आधुनिक तकनीकों को संभालने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि इस क्षेत्र को कैसे नियंत्रित किया जाए ताकि हर देश जिम्मेदारी से एआई का उपयोग करे। सांसद ने एआई से होने वाले नुकसानों की ओर इशारा किया, जैसे नौकरियों का जाना, सोशल मीडिया पर गलत संदेश, मॉर्फ्ड तस्वीरें और ऐसी पोस्ट जो समाज में तनाव ...