समस्तीपुर, जुलाई 25 -- पूसा। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि,पूसा से जुड़े कृषि अभियंत्रण एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के खाद्य प्रौद्योगिकी विभाग के सभागार में शनिवार को व्याख्यान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विवि के वैज्ञानिक टीम के साथ विशेषज्ञो ने हिस्सा लिया। ताजा एवं प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों के लिए अत्याधुनिक पैकेजिंग तकनीक विषय पर आयोजित व्याख्यान में आईसीएआर-सीफेट के कृषि संरचना एवं पर्यावरण नियंत्रण प्रभाग के वैज्ञानिक डॉ.अभिनव दुबे (वर्चुअल) ने कहा कि भारत की पारंपरिक पैकेजिंग विरासत में मिली है। उन्होंने पौराणिक काल के मिट्टी के बर्तनों एवं पत्तों की पैकेजिंग तो वर्तमान की ग्रामीण भारत में प्रचलित बांस, जूट एवं मिट्टी आधारित पारंपरिक सामाग्रियां से होने वाली पैकेजिंग की चर्चा की। उन्होंने प्रतिभागियों को एआई-सक्षम स...