विकासनगर, अगस्त 12 -- राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस पर बुधवार को माया देवी विश्वविद्यालय सेलाकुई में केंद्रीय पुस्तकालय की ओर से पुस्तकालयों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों को पुस्तकालय सेवाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते उपयोग, संभावनाओं और चुनौतियों से अवगत कराना रहा। वाइस प्रेसिडेंट प्रो. तृप्ति जुयाल सेमवाल ने कहा कि डिजिटल युग में एआई शिक्षा और शोध के क्षेत्र में तेजी से बदलाव ला रहा है। पुस्तकालय भी इस परिवर्तन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। एआई के माध्यम से विद्यार्थियों और शोधार्थियों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सूचनाएं उपलब्ध कराने के साथ पुस्तकालय सेवाओं को अधिक प्रभावी और उपयोगकर्ता-केंद्रित बनाया जा सकता है। यह भी पढ़ें-...