पिथौरागढ़, अगस्त 14 -- बेरीनाग। महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत शिक्षा में कृतिम बुद्धिमत्ता एआई विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। इस दौरान विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, अभिव्यक्ति कौशल, आत्मविश्वास व नेतृत्व क्षमता के विकास के उद्देश्य से वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शुभम भट्ट ने पहला, मुस्कान पांडे ने दूसरा, अंकिता बोरा तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं विपक्ष में हिमानी मनराल ने पहला, अंशु ने दूसरा व नेहा बोरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान डॉ. लक्ष्मण, डॉ. विनिता, डॉ. रेनू, डॉ. कल्पना, डॉ. रश्मि सेलवाल, डॉ. महेश विश्वकर्मा, डॉ. लीलाधर मिश्र, डॉ. कवीन्द्र सिंह बोरा, डॉ. गरिमा देव, पूजा भट्ट मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर छात्रों ने रखे तर्क

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...