पूर्णिया, अप्रैल 14 -- पूर्णिया। इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आज शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का सफल आयोजन विद्यालय सभागार में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों को विद्यालय की कार्यप्रणाली, दृष्टिकोण तथा शैक्षणिक प्रणाली से अवगत कराना था। प्रधानाचार्या किस्मत आरा ने एक विस्तृत प्रस्तुति के माध्यम से विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता और समग्र विकास की प्रतिबद्धता को स्पष्ट किया। कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण आकर्षण विद्यालय के एआई रोबोटिक्स लैब का उद्घाटन रहा, जो तकनीक-आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रस्तुति के पश्चात प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें अभिभावकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और उनके प्रश्नों का संतोषजनक एवं प्रभावी ...