गोरखपुर, मई 7 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। भौतिकी विभाग एवं मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर (एमएमटीटीसी) के संयुक्त तत्वाधान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर रिफ्रेशर कोर्स का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए कुल 165 शिक्षकों ने सहभागिता की। उद्घाटन सत्र में प्रो. चन्द्रशेखर, प्रो. राकेश कुमार तिवारी तथा प्रो. शान्तनु रस्तोगी सहित कई वरिष्ठ शिक्षाविदों ने अहम जानकारी दी। व्याख्यान श्रृंखला में सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार के पूर्व कुलपति प्रो. केएन सिंह ने उच्च शिक्षा के परिप्रेक्ष्य में समकालीन विषयों के बारे में बताया। कहा कि यह कोर्स न केवल शिक्षकों के ज्ञान को अद्यतन करेगा, बल्कि भविष्य में शिक्षा प्रणाली को अधिक प्रभावी और तकनीक-समर्थ बनाने में भी सहायक सिद्ध होगा।प्रो. पूनम टंडन ...