जमशेदपुर, सितम्बर 3 -- जमशेदपुर। एनएमएल में एकेडमी ऑफ साइंटिफिक एंड इनोवेटिव रिसर्च एनएमएल साइंस क्लब की ओर से शिक्षक दिवस समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व निदेशक डॉ. एस. श्रीकांत ने शोधार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एआई के इस दौर में शिक्षा के तरीके भले बदल रहे हों, प्रेरणादायी शिक्षक हमेशा अपरिहार्य रहता है। उन्होंने अपने तीन गुरुओं का स्मरण करते हुए कहा कि महान शिक्षक वही है जो महान विद्यार्थियों का निर्माण करता है।कार्यक्रम में निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी और समन्वयक डॉ. वी. राजिनीकांत ने मजबूत शोध संस्कृति तथा मार्गदर्शन के महत्व पर विचार रखे। अपराह्न सत्र में डॉ. श्रीकांत और पूर्व निदेशक डॉ. आई. चट्टोराज ने शोधार्थियों से संवाद कर अपने अनुभव साझा किए। यह भी पढ़ें- गुरुओं की प्रेरणा से जीवन में मिली सफलता

हिंदी हिन्दुस्त...