काशीपुर, फरवरी 23 -- काशीपुर। यूपीसीएल की ओर से आवास विकास में नौ फरवरी से शुरू हुए स्मार्ट मीटर पखवाड़े का सोमवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि मेयर दीपक बाली ने कहा कि एआई युग में सब कुछ स्मार्ट हो रहा है ऐसे में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध नहीं होना चाहिए। स्मार्ट मीटर एक आधुनिक बिजली मीटर है जो आपको अपने रोजाना हो रहे बिजली बिल की जानकारी देता है। इससे बिजली बिल की निगरानी आसान होगी। इसका मकसद उपभोक्ताओं को रोजाना होने वाले बिजली खर्च की जानकारी मिलेगी ताकि बजट के अनुसार बिजली का प्रयोग हो सके। स्मार्ट मीटर लगाने में कोई भी शुल्क नहीं देना होगा। इस मौके पर अधिशासी अभियंता अजीत यादव, पतंजलि योग पीठ अध्यक्ष आरसी शर्मा, अधिशासी अभियंता बाजपुर और ईई टेस्ट डिवीजन विवेक कांडपाल, पार्षद पुष्कर बिष्ट आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...