बिहारशरीफ, अगस्त 12 -- एआई भविष्य की तकनीक, इसके लिए छात्रों को तैयार करने की जरूरत : प्राचार्य नालंदा कॉलेज में हुई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित कार्यशाला बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। नालंदा कॉलेज में बुधवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित कार्यशाला हुई। प्राचार्य प्रोफेसर सुनीता सिन्हा ने कहा कि एआई भविष्य की तकनीक है, इसके लिए विद्यार्थियों को तैयार रखने की जरूरत है। विशेषज्ञ किरण मान्याला ने एआई की मूल अवधारणाओं, इसके व्यावहारिक उपयोग और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केवल तकनीकी क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा, वित्त, कृषि और प्रशासनिक व अन्य क्षेत्रों में तेजी से अपनी उपयोगिता सिद्ध कर रही है। मौके पर डॉ. शशांक शेखर झा, डॉ. सरफुद्दीन गाजी, मो. अलाउद्द...