बरेली, जुलाई 25 -- विद्या वर्ल्ड स्कूल में बरेली सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स और आईपीएन के संयुक्त तत्वावधान में आईपीएन एआई टीचर्स बूट कैंप-2026 का आयोजन हुआ। कार्यशाला में बरेली और आसपास के विभिन्न स्कूलों के 100 से अधिक शिक्षकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या वर्ल्ड स्कूल के डायरेक्टर रवि प्रकाश अग्रवाल, प्रधानाचार्य डॉ. योहान कुंवर, उप प्रधानाचार्या डॉ. संयोगिता चौधरी, आईपीएन की नेशनल हेड पूजा सिंह, बरेली सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स की अध्यक्ष जेके साहनी, सचिव गुरदीप सिंह ने दीप प्रज्वलन करके किया। विद्या वर्ल्ड स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. योहान कुंवर ने सभी का स्वागत करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की बढ़ती उपयोगिता पर बल दिया। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों ने शिक्षकों को एआई टूल्स, स्मार्ट लेसन प्लानिं...