बरेली, अप्रैल 25 -- इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी में आयोजित 5वां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ऑन एडवांस कंप्यूटिंग टेक्नोलॉजी एंड एप्लिकेशन संपन्न हुआ। सम्मेलन के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट के प्रोफेसर सर्सिज त्रिपाठी ने उन्नत कंप्यूटिंग तकनीकों पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वाईडीएस आर्या ने कहा कि ऐसे सम्मेलन विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकों से जोड़ने में भूमिका निभाते हैं। सम्मेलन के अंतर्गत आयोजित मुख्य व्याख्यान में 'एआई के ट्रेंड एवं लैंग्वेज प्रोग्रामिंग के साथ उसके उपयोग' विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आने वाले समय में तकनीकी विकास का प्रमुख आधार बनेगा। यह भी पढ़ें- पाठ्यक्रमों में भारतीय ज्ञान परंपरा को अपनाएगा ट्रिपलआईटी सम्मेलन का...