गोरखपुर, मार्च 25 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। पौधों को स्कैन कर एआई उनके औषधीय तत्व खोज लेगा। इस नवाचार से दवा खोजने की प्रक्रिया अ​धिक तेज, सटीक और किफायती बन जाएगी। इस पर दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. तूलिका मिश्रा ने रिसर्च किया है। उनके रिसर्च और ​डिजाइन को यूके से पेटेंट मिला है।डॉ. तूलिका के साथ ही देश के अलग-अलग संस्थानों के वैज्ञानिकों ने लगभग दो वर्ष तक रिसर्च किया। इस दौरान लगभग 50 औषधीय पौधों की स्क्रीनिंग की गई। बेहतरीन परिणाम आने के बाद इसे पेटेंट के लिए दा​खिल किया गया। यह रिसर्च औषधीय पौधों में जैव-सक्रिय यौगिकों की एआई आधारित तीव्र पहचान और उनकी संभावित औषधीय उपयोगिता का आकलन करने में सहायक है। डॉ. तूलिका ने बताया कि एआई टेक्नोलॉजी का प्रयोग करते हुए किसी पौधे...