मुजफ्फरपुर, जनवरी 28 -- मुजफ्फरपुर, मुख्य संवाददाता। तीन माह पूर्व राज्य के कई जिलों में एआई की पहचान के बाद हुई दस्तावेज की जांच में करोड़ों की कर चोरी पकड़ी गई है। यह कर चोरी निबंधन के समय भूमि व भवन के मूल्य के आकलन में गड़बड़ी कर की गई है। निबंधन विभाग के सचिव ने फिलहाल चिह्नित 838 दस्तावेजों के आधार पर लेख्यधारियों से 31 करोड़ रुपये की वसूली के आदेश दिए हैं। निबंधन विभाग के सचिव अजय यादव ने कर चोरी के इस मामले को बेहद गंभीर बताया है। इन मामलों में निबंधन विभाग के कर्मियों की मिलीभगत की भी आशंका है। उन्होंने सभी अवर निबंधकों को उनके क्षेत्राधिकार में पहचाने गए सभी दस्तावेजों के आधार पर लेख्यधारियों से राशि की वसूली का निर्देश दिया है। कहा है कि अगर राशि वसूली नहीं हो पाती है तो उनपर नीलामवाद या दूसरे नियमों के तहत मामला दर्ज कर कानूनी...