रांची, जुलाई 3 -- रांची, वरीय संवाददाता। आज एआई का उपयोग मेडिकल, शिक्षा, प्रशासन, उद्योग सहित लगभग हर क्षेत्र में रहा है। यह तकनीक मानव जीवन को सरल और प्रभावी बना रही है। लेकिन इसका दुरुपयोग समाज के लिए गंभीर चुनौती बनकर उभर रहा है। यह बातें झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने कही। वे शुक्रवार को पुराना विधानसभा सभागार में हुई एक दिवसीय कार्यशाला में बोल रहे थे। आयोजन बाल कल्याण संघ, द एशिया फाउंडेशन नई दिल्ली ने संयुक्त रूप से किया था। जिसका विषय था वर्तमान परिदृश्य और चुनौतियां विषय पर जनप्रतिनिधियों, आमजनों को साइबर अपराधों के बदलते स्वरूप, एआई के बढ़ते प्रभाव, डिजिटली सुरक्षा के उपायों व नागरिकों में जागरुकता बढ़ाने के प्रति संवेदनशील बनाना। रबींद्र नाथ ने कहा कि मोबाइल, डिजिटल तकनीक से लोगों को अनेक सुविधाएं मिली हैं, लेकिन इ...