लखनऊ, अगस्त 27 -- लखनऊ,प्रमुख संवाददाता। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में नवाचार, अनुसंधान, कौशल विकास और व्यावहारिक अनुप्रयोगों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीओई-एआई) के माध्यम से युक्ति एडुटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के साथ सहयोग के लिए बुधवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने की। इस अवसर पर डीन ऑफ एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एस. विक्टर बाबू, कुलसचिव डॉ. अश्विनी कुमार सिंह, सीओई-एआई की समन्वयक डॉ. बबिता पाण्डेय तथा युक्ति एडुटेनमेंट के श्री अखिलेश कुमार शुक्ला प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।इस समझौते से विश्वविद्यालय और उद्योग के बी...