वाराणसी, जुलाई 16 -- वाराणसी। जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आज के समय की एक परिवर्तनकारी तकनीक है, जो सुशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि तथा विभिन्न विकासात्मक क्षेत्रों में नई संभावनाओं का द्वार खोल रही है। उन्होंने कहा कि एआई का उपयोग सदैव मानवीय मूल्यों, पारदर्शिता और नैतिकता के अनुरूप होना चाहिए। राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. सुरेश अवस्थी की 20वीं पुण्य स्मृति के उपलक्ष्य में महमूरगंज स्थित पूजा रेजिडेंसी में संगोष्ठी हुई। डॉ. सुरेश अवस्थी स्मृति न्यास की ओर से 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रभाव और दुष्प्रभाव' विषय पर चर्चा हुई। वर्चुअल जुड़े मुख्य अतिथि उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि एआई हमारे काम को आसान बना रहा है।

नैतिक मूल्यों का संरक्षण जरूरी संगोष्ठी के मुख्य वक्ता पद्म भूषण वरिष्ठ पत्रकार एवं...